logo

जिला पंचायत सदस्य विजया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : आज ज़िला पंचायत सदस्य शामा विजया कोरंगा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामा का निरीक्षण किया। जिसमें उनके द्वारा वहाँ की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा वहाँ की कमियों को जाना जिसमें वहाँ के कर्मचारियों ने उनको बताया कि वहाँ पर एक सफ़ाई कर्मचारी तथा एक वार्ड बॉय की आवश्यकता है।
स्थानीय दीपक कोड़ंगा ने बताया कि यहाँ पर तीन डॉक्टर्स की नियुक्ति है जिसमें से दो डॉक्टरों को दूसरी जगह अटैच किया गया है इसके अलावा एक आया को भी दूसरी जगह अटैच किया गया है। यहाँ पर परमनेंट फ़ार्मसिस्ट भी नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  मजियाखेत में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जलभराव और बंदरों के आतंक से निजात की मांग

विजया कोरंगा ने कहा कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से दर्जनों गाँव लाभान्वित होते हैं जल्द ही हम इस संबंध में CMO बागेश्वर तथा जरुरत पड़ने पर स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार से मिलकर इस सभी ज़रूरी गंभीर माँगों पर कार्य किया जाएगा।
उत्तराखण्ड स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र कोरंगा ने कहा कि हम शामा ज़िला पंचायत क्षेत्र की जनता के लिए पहले की तरह वचनबद्ध हैं। इस दौरान उनके साथ दीपक कोरंगा,ख़ुशाल सिंह कोरंगा,नारायण कोरंगा आदि मौजूद रहे।

Share on whatsapp