logo

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण,14 चिकित्सक समेत 27 स्वास्थ्य कर्मी मिले नदारद,सभी कार्मिकों का लिया स्पष्टीकरण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जिलाधिकारी ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। 14 चिकित्सक समेत 27 कर्मचारी ड्यूटी से गायब थे। उन्होंने सभी को स्पष्टीकरण के निर्देश दिए हैं। समय पर ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने वालों को कड़ी चेतावनी दी है।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई नेत्र, दंत चिकित्सा, बाल रोग, स्त्री रोग, अस्थि रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, सर्जन, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्केन, प्लास्टर आदि कक्षों का निरीक्षण किया। जिसमें अधिकांश चिकित्सक तथा कर्मचारी समय पर अपने कक्ष में उपस्थित नहीं मिले। उपस्थित पंजिका देखने पर 14 चिकित्सक तथा 13 नर्सिंग व अन्य स्टाफ नदारद मिला। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मोनिका, प्रभारी सीएमएस डा. डीपी शुक्ला उपस्थित थे। अस्पताल स्टाफ बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहा है। जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। प्रभारी सीएमएस को मशीन सुचारू करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर स्वास्थ सुविधाओं को परखा। जनरल व महिला वार्ड में बेड के ऊपर गंदी चादरें बिछी मिलीं। उन्होंने प्रभारी सीएमएस को कड़ी फटकार लगाई। चादरों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए। कहा कि मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। अस्पताल परिसर एवं शौचालयों में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था देखने को नहीं मिली। जिस पर जिलाधिकारी ने अस्पताल स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं नदियों के पुनर्जीवीकरण को बढ़ावा देने की पहल, चार नौलों की डीपीआर स्वीकृत
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp