logo

जिलाधिकारी ने किया ऑडिटोरियम का निरीक्षण,मिनी सिनेमा हॉल की कवायद हुई शुरू

खबर शेयर करें -

संस्कृति विभाग के वीरान पड़े ऑडिटोरियम की खनक होगी गुंजयमान। मिनी सिनेमा हॉल शुरू करने की योजना,जनहित में की जाएगी चर्चा। डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

ऑडिटोरियम परिसर में उगी झाड़ियों के काटने के साथ ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने और मरम्मतीकरण के अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश

जिलाधिकारी आशीष भटगांई में सोमवार को जिला मुख्यालय में स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।ऑडिटोरियम काफी सालों से खाली और वीरान पड़ा है और पूरे परिसर में झाड़ियां उगी हुई है। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि नगर क्षेत्र के इकलौते ऑडिटोरियम का सद्पयोग कर उचित इस्तेमाल के लिए आवश्यक कार्रवाई कर ली जाए। साथ ही मिनी सिनेमा हॉल के प्रयोग के लिए भी यदि ऑडिटोरियम का उपयोग हो सकता है तो उस दिशा में भी अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। तथा आडिटोरियम का जनहित में उपयोग के लिए चर्चा की जाए ताकि इसका लाभ प्रत्येक वर्ग को मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में सोपस्टोन खदानें बंद होने पर भड़के ग्रामीण, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

जिलाधिकारी ने आडिटोरियम में बने मंच,दर्शक दीर्घा व कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने आडिटोरियम के अधूरे कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं साथ ही मंच को ठीक करने और दर्शक दीर्घा में बैठने की व्यवस्था के कार्य यथा समय पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ऑडिटोरियम परिसर के बाहर उगी झाड़ियों को काटने के साथ ही पूरे परिसर की सफाई व्यवस्थाएं दुरुस्त रखना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि ऑडिटोरियम में बिजली,पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिलाधिकारी ने परिसर की नियमित सफाई करने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि और दशहरा को लेकर अलर्ट मोड में बागेश्वर पुलिस, टैक्सी चालकों को किया जागरूक

निरीक्षण के दौरान सीडीओ आरसी तिवारी,एसडीएम मोनिका सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp