logo

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को किया गया सम्मानित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत 45 छात्राओं और चार ताइक्वांडो खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान, जिलाधिकारी ने छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमें ऐसे समाज का निर्माण करना चाहिए जिसमें सभी को समान अवसर मिलें। उन्होंने बेटियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में बेटियां बेटों से कम नहीं हैं, और विभिन्न क्षेत्रों में उनका योगदान निरंतर बढ़ रहा है।डीएम ने छात्राओं को बताया कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन आवश्यक है। उन्होंने मोबाइल के उपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवा इसे सही दिशा में उपयोग करें।जिलाधिकारी ने बताया कि बेटियों को सशक्त बनाने के लिए “मेरा सपना-मेरा लक्ष्य” कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके तहत उन्हें विभिन्न सरकारी कार्यालयों का दौरा कराया जा रहा है। उन्होंने सफल होने के लिए अनुशासन और मेहनत को जीवनशैली में अपनाने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में डीएम द्वारा विभिन्न स्कूलों से सम्मानित की गई छात्राओं में सरस्वती शिशु मंदिर बागेश्वर की गीतिका पंत, वैभवी वर्मा, गंगा खड़ाई, और विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा की सिमरन रौतेला शामिल हैं। ताइक्वांडो खिलाड़ियों में विशाखा शाह, लता कोरंगा, भूमिका टाकुली, और डौली फर्स्वाण को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया।इस अवसर पर एसपी चंद्रशेखर घोड़के, सीडीओ आरसी तिवारी, और मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रसव के दौरान नवजात की मौत, महिला की बमुश्किल बची जान बच्चेदानी फटने से बिगड़ी स्थिति, चिकित्सकों ने तत्काल उपचार कर बचाई महिला की जान
Ad Ad
Share on whatsapp