logo

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कारागार में लगाया विधिक जागरूकता व स्वास्थ्य शिविर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर पंकज तोमर के मार्गदर्शन में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला कारागार अल्मोड़ा में बागेश्वर जनपद के निरुद्ध कैदियों के लिए विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर की जिम्मेदारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनीता कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन

कैदियों को बताए गए अधिकार, मिली कानूनी सहायता की जानकारी

सचिव अनीता कुमारी ने कैदियों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक निरुद्ध व्यक्ति को निशुल्क कानूनी सहायता, न्यायालय में प्रतिनिधित्व और विधिक परामर्श का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कैदियों को उचित कानूनी उपाय, याचिका दायर करने की प्रक्रिया और उपलब्ध सरकारी सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी-भरकम बिजली बिलों से जनता परेशान, बिल ठीक नहीं हुए तो होगा आंदोलन : हरीश ऐठानी

स्वास्थ्य विभाग ने किया मेडिकल परीक्षण

शिविर में स्वास्थ्य विभाग अल्मोड़ा की टीम ने कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सा सलाह दी।
इस दौरान डॉ. डैनियल, एसीएमओ अल्मोड़ा तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डोबरगाड़ा में टूटी सुरक्षा दीवार से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने लगाई मरम्मत की गुहार

न्यायहित में जानकारी प्रकाशित करने का आग्रह

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनहित एवं न्यायहित में इस सूचना को स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित करने का अनुरोध किया है, ताकि अधिक से अधिक लोग विधिक सहायता योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp