logo

जिला सूचना अधिकारी गोबिंद बिष्ट को जिला पत्रकार समिती ने दी भावभीनी विदाई

खबर शेयर करें -

जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट का स्थानांतरण पिथौरागढ़ हो गया है। उनके स्थानांतरण पर उन्हें जिला पत्रकार समिती के पत्रकारों द्वारा भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्थानीय होटल में आयोजित विदाई समारोह में गोविंद बिष्ट ने कहा कि बागेश्वर उनके सेवाकाल में प्रमुख जनपद रहा है। यहां के अधिकारियों, पत्रकारों व विभागीय कर्मचारियों के सहयोग को हमेशा याद रखेंगे। जिला पत्रकार समिति के अध्यक्ष दीपक पाठक ने कहा की गोविंद बिष्ट जी की कार्यशैली हमेशा से सबको साथ लेकर चलने की रही है उन्होंने उनको नए स्थान पर जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाए दी। वही सूचना कार्यालय के दीप चंद्र भट्ट,सुनील कुमार और रोबिन सिंह ने उनके कार्याें की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बिष्ट से काफी कुछ सीखा है। जिसे भुलाया नही जा सकता है। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार महीप पांडेय, शंकर पांडेय, हिमांशु जोशी, हिमांशु गड़िया,राजकुमार परिहार,जगदीश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp