logo

बागेश्वर में जिला प्रशासन ने स्टोन क्रशर पर लगाया 70 लाख का जुर्माना

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : कपकोट तहसील प्रशासन ने एक स्टोन क्रशर पर 70 लाख, 40 हजार, 959 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना क्षमता से अधिक भंडारण करने के जुर्म में लगाया है। क्रशर संचालक ने जुर्माने की राशि जमा भी कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत बागेश्वर के आठ विद्यार्थियों का आईआईएम काशीपुर में प्रशिक्षण शुरू

मालूम हो कि कपकोट क्षेत्र में एक स्टोन क्रशर की शिकायत प्रशासन को लगातार मिल रही थी। कपकोट एसडीएम अनुराग आर्य, जिला खान अधिकारी जिज्ञासा बिष्ट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रशर की जांच की तो लोगों की शिकायत सही मिली। वहां कैंपस में दो भंडारण थे। दोनों में क्षमता से अधिक भंडारण मिला। इस पर प्रशासन की टीम ने क्रशन संचालक पर 70 लाख का जुर्माना लगाया है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। खान अधिकारी बिष्ट ने बताया कि टीम में राजस्व विभाग के साथ खान निरीक्षक आदि शामिल थे। एसडीएम आर्य ने कहा कि किसी भी क्रशर संचालक को मानक से अधिक भंडारण की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share on whatsapp