logo

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन हुआ। भाजपा का नारा 400 के पार का संकल्प दोहराया। कार्यकर्ताओं ने पूरी लगन से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंचाने का निर्णय लिया।

भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता, मोर्चा के अध्यक्ष मोहीउद्दीन अहमद तिवाड़ी ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनहित में निर्णय ले रही है। विकास आगे बढ़ रहा है। जिसे देख कर विपक्षी परेशान हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्षियों को जनता मुंहतोड़ जबाव देगी। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच में जाना है और योजनाओं की जानकारी देनी है। मोर्चा की ताहिरा बानो ने संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के लक्ष्य 400 के पार पर मंथन किया। कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। अंत्योदय को अग्रिम पंक्ति में लाकर विकसित भारत का संकल्प को पूरा करना है।

बैठक का संचालन संजय सिंह ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, नफीस खान, मथुरा प्रसाद, दयाल कांडपाल, दीपा आर्या, शोएब खान, आसिफ हुसैन, मोहम्मद नाजिम, काजिम हसन, आयान खाना, मुक्करम, आरिफ खान, रविंद सिंह, विजय सिंह आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp