logo

बागेश्वर में देवी पूजा महोत्सव 22 सितंबर से, 2 अक्टूबर तक होगा आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में देवी पूजा महोत्सव 22 सितंबर से, 2 अक्टूबर तक होगा आयोजन

बागेश्वर। नगर पूजा समिति बागेश्वर द्वारा इस वर्ष आयोजित होने वाला देवी पूजा महोत्सव-2025 बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। यह आयोजन आगामी सोमवार 22 सितंबर से प्रारंभ होकर गुरुवार 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। महोत्सव का स्थल आशीर्वाद भवन, नुमाइश खेत, बागेश्वर निर्धारित किया गया है।

समिति ने बताया कि इस वर्ष तृतीय नवरात्र से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना का शुभारंभ किया जाएगा। यह आयोजन लगातार 27वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और आस्था का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  उरेडा के परियोजना अधिकारी 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

महोत्सव का कार्यक्रम

22 सितंबर 2025 (सोमवार): सुबह 11 बजे कलश यात्रा एवं शुभ मंगला पूजा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा।

22 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक: प्रतिदिन सुबह एवं शाम आरती के साथ विशेष भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामगंगा पर पुल नहीं, ट्रॉली के सहारे जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण,बरसात में बढ़ी परेशानी, पूर्व विधायक ने सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप

30 सितंबर 2025: शाम 6 बजे से महाआरती एवं महाप्रसाद वितरण होगा।

1 अक्टूबर 2025: दोपहर 12 बजे से छप्पन भोग महाप्रसाद का आयोजन, तथा रात 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार): सुबह 8 बजे विजयादशमी पर्व पर मूर्ति विसर्जन यात्रा के साथ महोत्सव का समापन होगा।

समिति ने किया आह्वान

यह भी पढ़ें 👉  बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुश्किलें,बीमार महिला को 10 किमी डोली में ले जाना पड़ा

नगर पूजा समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे तन, मन और धन से सहयोग कर इस धार्मिक उत्सव को सफल बनाएं। समिति का कहना है कि मां दुर्गा की कृपा और आशीर्वाद से यह महोत्सव न केवल आस्था का प्रतीक बनेगा बल्कि समाज में एकता और सद्भाव का संदेश भी देगा।

— जय माता दी —

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp