logo

कांडा पृथक विकासखंड की मांग मुखर, 23 मार्च से तहसील परिसर में क्रमिक अनशन

खबर शेयर करें -

कांडा: पृथक विकासखंड की मांग को लेकर क्षेत्र में आंदोलन तेज हो गया है। कांडा में आर्य भवन भंडारीसेरा में विकासखंड संघर्ष समिति के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट गोविंद सिंह भंडारी ने की।
बैठक में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि 23 मार्च से तहसील परिसर कांडा में क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक पृथक विकासखंड की मांग पूरी नहीं हो जाती।
घोषणा के अनुसार राज्य आंदोलनकारी गंगा सिंह पांगती के साथ 99 वर्षीय शेर सिंह धपोला पहले दिन अनशन पर बैठेंगे। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के समुचित विकास, प्रशासनिक सुविधा और जनहित के लिए पृथक विकासखंड अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में सचिव सुरेश रावत ने सभी से आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया, जबकि कोषाध्यक्ष राजेंद्र गैढ़ा ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। संचालन एडवोकेट दीवान धपोला ने किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सरोज आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवान भंडारी, जगदीश प्रसाद, ग्राम प्रधान योगेश धपोला, सरिता आर्या, गणेश कुमार, गिरीश चंद्र जोशी, आलम मेहरा, शेर सिंह धपोला, गंगा सिंह पांगती, एडवोकेट अशोक भंडारी, अर्जुन बनकोटी, पंकज डसीला सहित कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ पुल पर 20 जुलाई तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद, चौंसली लिंक रोड पर गिरने की कगार पर बिजली का पोल बना खतरा
Ad
Share on whatsapp