logo

अंकिता व जगदीश हत्याकांड सहित भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर बागेश्वर में निकली जनआक्रोश रैली।

खबर शेयर करें -

अंकिता व जगदीश हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के लोगों ने नगर में जनाक्रोश रैली निकाली। साथ ही उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी परीक्षा व अन्य परीक्षाओं की भी सीबीआई जांच की मांग की।

संगठनों से जुड़े लोग आज नुमाईशखेत मैदान में एकत्रित हुए। यहां से रैली बागेश्वर नगर भर में घूमते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार दोषियों को सजा दिलाने में नाकाम साबित हो रही है। परीक्षाओं में हुए घोटाले व हत्याकांडों के दोषियों को सजा दिलाने तथा जब तक सीबीआई जांच नहीं होगी वह चुप नहीं रहेंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी,राजेंद्र टंगड़िया, नरेंद्र खेतवाल,रणजीत दास,बालकृष्ण,देवेंद्र परिहार,गोकुल परिहार,जयदीप कुमार, हेम लता, भूपेंद्र कोरंगा, भीम कुमार,अक्षय कुमार आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में तथाकथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच और सिक्किम के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की है।

Share on whatsapp