logo

चौखुटिया में नदी में डूबकर युवक की मौत,घर मे छाया मातम

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा के चौखुटिया में दोस्त के साथ नहाने गये एक युवक की नदी में डूबकर मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना आज सुबह 11 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी मुताबिक 23 वर्षीय पारस बीते सोमवार की शाम रिठाचौड़ा निवासी अपने दोस्त योगेश जोशी के साथ यहां आया था। आज सुबह दोनों दोस्त चौखुटिया में अगनेरी रामगंगा नदी के पास नहाने गए। इस बीच पारस डूब गया। उसके दोस्त ने उसको बचाने का प्रयास किया। वह उसको नहीं बचा पाया। बाद में लोगों ने उसके शव को निकाला।
घटना की जानकारी मिलने पर चौखुटिया पुलिस व नायब तहसीलदार हेमन्त सिंह मेहरा भी मौके पर पहुँचे। उन्होंने शव का पंचनामा किया। शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज भेज दिया है। मृतक मूल रूप से रानीखेत का रहने वाला था। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ कुसुमखेड़ा हल्द्वानी में रहता था। मृतक के पिता हल्द्वानी में ऑटो चलाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp