logo

कपकोट विधायक के बयान पर बढ़ा विवाद, पूर्व जिपं अध्यक्ष ने जताई कड़ी नाराजगी

खबर शेयर करें -


– जिला पंचायत सदस्य नानकन्यालिकोट ने बताया दलित समाज का अपमान

बागेश्वर। कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया द्वारा लोक कलाकार एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य लच्छू पहाड़ी को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान पर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है और विभिन्न जनप्रतिनिधियों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने प्रेस वार्ता कर इस बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि भरे मंच से किसी लोक कलाकार का मजाक उड़ाना, उसके कार्यों पर सवाल उठाना और उसे अपमानित करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विधायक जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति से इस तरह की भाषा की अपेक्षा नहीं की जा सकती। ऐठानी ने यह भी कहा कि कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों द्वारा ठहाके लगाना भी उतना ही आपत्तिजनक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति की दिव्यांगता उसे कमजोर नहीं, बल्कि और मजबूत बनाती है। उन्होंने लच्छू पहाड़ी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत से देश-विदेश तक पहचान बनाई है और जनता ने उन्हें जनप्रतिनिधि के रूप में चुना है। वहीं उन्होंने बताया कि विधायक सुरेश गढ़िया की ओर से सफाई दी गई है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि उनके शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है तो वे खेद प्रकट करते हैं। उन्होंने फिर भी माफी मांगने जरूरी नहीं समझा । वही जिला पंचायत सदस्य बलवंत राम ने भी इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे दलित समाज का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि यदि लच्छू पहाड़ी दलित समुदाय से नहीं होते, तो संभवतः ऐसा बयान नहीं दिया जाता। उन्होंने विधायक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वैराली के बहुउद्देशीय शिविर में 46 शिकायतों का निस्तारण, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
Ad
Share on whatsapp