logo

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर किया उन्हे याद

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में आज कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्वक श्रृद्धांजलि दी गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में उन्हें नमन किया और देश के विकास में उनके योगदान को अहम बताया। उपचुनाव प्रचार के दौरान में राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व विधायक ललित फर्सवाण ने राजीव गांधी को संचार क्रांति का जनक बताया। कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए जो किया वह कोई नहीं कर सकता। राजीव गांधी ने देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। आज देश में जो भी है वह कांग्रेस की ही देन है। हम सभी को राजीव गांधी के बताए मार्गों पर चलते हुए देशहित में अपना योगदान देना चाहिए। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश कोरंगा,गोपाल दत्त भट्ट,रमेश भंडारी, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp