logo

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया में की जा रही अर्नगल बयानबाजी पर की प्राथमिकी दर्ज

खबर शेयर करें -

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल बयानबाजी करने तथा मंगलौर में हुई घटना पर कांग्रेस लाल हो गई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही कोतवाली पुलिस में रोशन रतूड़ी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ता इसके बाद जिलाध्यख भगत सिंह डसीला के नेतृत्व मे कोतवाली पहुंचे। यहां नेता प्रतिनक्ष राहुल गांधी के खिलाफ रोशन रतूड़ी पर अर्नगल बयानबाजी का आरोप लगाया। पुलिस में उनके खिलाफ प्रथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से लगातार नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ बयान बाजी की जारी है। उनके लिए काफी कुछ गलत बोला जा रहा है वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह लगातार हमारे नेता राहुल गांधी के लिए गलत चीज बोल रहा हैं लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने ऐसे तत्वों पर शक्त कार्यवाही की मांग की

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर तीनों निकायों के लिए पोलिंग पार्टियों को किया गया रवाना

इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, भैरव नाथ टम्टा, गीता रावल, गोपा धपोला, कवि जोशी, कुंदन गिरी, हरीश त्रिकोटी, लक्ष्माी धर्मशक्तू, नवीन साह, राजेंद्र परिहार, मुन्ना पांडे, किरन जोशी, गोकुल परिहारआदि मौजूद रहे।

Share on whatsapp