logo

नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी, हिंदू जागरण मंच और भाजपा का कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया पुतला दहन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता आज सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने एसबीआइ तिराहे पर आरोपी और हिंदू जागरण मंच का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कहा की आरोपी हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी का जिलाध्यक्ष है। कहा कि ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रंवाई होनी चाहिए।


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसबीआइ तिराहे पर एकत्र हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा संगठन के हिंजाम युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नवीन रौतेला ट्यूशन के नाम पर छात्रा का पिछले आठ वर्ष से शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहा था। जिसके विरुद्ध कोतवाली में पाक्सो और दुष्कर्म में मामला भी दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उन्हें कानून का भय समाप्त हो गया है। संगठन के लोग अपराध को अंजाम दे रहे हैं। पीड़िता छात्रा आठवीं में पढ़ रही है। शिक्षकों ने उसे काफी निराश पाया। पूछताछ में बमुश्किल उसने आपबीती बताई। वह डरी और सहमी हुई है। उन्होंने पीड़िता के परिवार को भी सुरक्षा देने की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, गोपाल राम, विनोद पाठक, सुनील भंडारी, राजेंद्र टंगड़िया, कवि जोशी, ललित गोस्वामी, मनमोहन जौहरी, फिरोज खान, चंदन कोरंगा, हीरा मेहता, मोनिस खान, छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp