बागेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि गणेश गोदियाल 26 मार्च 2026 को बागेश्वर दौरे पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह करीब 10 बजे बागेश्वर पहुंचेंगे तथा इसके बाद 11 बजे कपकोट क्षेत्र के श्री रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
बैठक में जिला, ब्लॉक, विधानसभा, सेक्टर एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने के निर्देश दिए गए। बैठक में जनसंपर्क अभियान को तेज करने और संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई। इस दौरान कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अपने सुझाव दिए।








