logo

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे केदारनाथ, दो दिन धाम में ही रहकर करेंगे बाबा के दर्शन

खबर शेयर करें -


कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दोपहर को केदारनाथ पहुंचे। राहुल गांधी वीआईपी हेलीपैड पर ना पहुंचकर आम यात्रियों वाले हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से लगभग आधा किमी मंदिर तक वह पैदल ही गए। मंदिर में बाहर से ही दर्शन करने के बाद उन्होंने मंदिर की परक्रमा की और सीधे होटल चले गए। बताया जा रहा है की वह कल भी धाम में रहेंगे और मंगलवार को वापस जायेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हेलीपैड पर तीर्थ पुरोहित समाज की और से स्वागत किया गया। राहुल गांधी दोपहर एक बजे के आस पास हेलीपैड पर पहुंचे थे। यहां से कुछ लोगों से बात करते हुए वह सीधे मंदिर पहुंचे। मंदिर में बाहर से ही दर्शन करने के बाद वह होटल चले गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp