logo

निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने की बैठक, अध्यक्ष पद हेतु आठ लोगो ने की दावेदारी

खबर शेयर करें -

कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिला ईकाई ने जिला कार्यालय में हुई बैठक में अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए बायोडेटा जमा किए गए। पार्टी समर्थित प्रत्यशी को जिताने का संकल्प लिया गया।

पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अब नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। नगर पालिका बागेश्वर, नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट, गरुड़ में पार्टी चुनाव लड़ेगी। अध्यक्ष पद के लिए बायोडेटा जमा किए गए है। इसके बाद पार्टी समर्थित प्रत्याशी का चयन होगा। जिसके नाम पर भी मुहर लगेगी, सभी कार्यकर्ता उसे जिताने में जी जान से जुट जाएंगे। इस मौके पर गोपा धपोला, दिव्यांशु कुमार, मनमोहन चौधरी, नवीन चंद्र टम्टा, दान सिंह टंगड़िया, गीता रावल, लोकमणि पाठक, भैरवनाथ टम्टा, राजेंद्र परिहार, हरीश चंद्र त्रिकोटी, पुष्पा देवी, कवि जोशी, विनोद पाठक आदि मौजूद रहे।

नगर पालिका बागेश्वर के लिए इन लोगों ने किया आवेदन

नगर पालिका बागेश्वर अध्यक्ष पद के लिए जिलाध्यक्ष को आठ लोगों ने आवेदन किए हैं। इसमें कवि जोशी, शमा साह, गीता रावल, सुनील भंडारी, विनोद पाठक, भगवत रावल व राजेंद्र परिहार, मोहन राम के नाम शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp