logo

महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलने पर कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति,किया धरना प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने स्वराज भवन स्थित गांधी मूर्ति के पास धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा जैसी योजना का नाम बदलकर योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने का षडयंत्र रचा है। जिसे कांग्रेस कतई सहन नहीं करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को स्वराज भवन के पास एकत्रित हुए। यहां गांधी मूर्ति के आगे धरने पर बैठ गए। याहं हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी रोजगार योजना का नाम बदलकर केंद्र सरकार ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन बिल लाकर महात्मका गांधी का नाम हटाने का षडयंत्र रचा है। साथ ही इस बिल के नये प्रावधानों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार गारंटी के हकों को छीनकर मनरेगा जैसी लोक कल्याणकारी योजना को बंद करने की साजिश रची जा रही है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, गोविंद बिष्ट, भगवत डसीला, लोकमणि पाठक, सुनील भंडारी, महेश पंत, रमेश चंद्र, प्रेम राम, बहादुर बिष्ट, ईश्वर पांडेय, विनोद पाठक, राजेंद्र टंगड़िया, बालकृष्ण, मुन्ना पांडेय आदि मौजूद रहे।

Share on whatsapp