logo

कांग्रेस ने फूंका कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सरकार का का पुतला

खबर शेयर करें -

जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के मंत्री गणेश जोशी पर अनर्गल बयान बाजी का आरोप लगाया है नाराज कार्यकर्ताओं ने मंत्री जोशी के पुतले का दहन किया यहां हुई सभा में जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डेसिला ने कहा कि बेरोजगार युवाओं का लाठी मारने वाले युवाओं को नसीहत दे रहे हैं सत्ता के नशे में चूर जोशी अपनी मर्यादा भूल रहे हैं जिसे कांग्रेश कतई सहन नहीं करेगी।

बता दें कि जिलाध्यक्ष भगवत जिला के नेतृत्व में आज कार्यकर्ता एसबीआई चौराहे पर एकत्रित हुए यहां नारेबाजी के साथ उन्होंने प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री जोशी ने दूसरी बार कांग्रेस पर बयानबाजी की है जिसकी कांग्रेस पार्टी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर हो गए हैं जबकि उनकी पार्टी खुद को सबसे बड़ा अनुशासित पार्टी बताती है ऐसे नेताओं को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है उन्होंने जोशी के इस्तीफे की मांग की है।

वही पूर्व विधायक ललित फर्सवाण ने बताया कि भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर हो चुके हैं वह लगातार ऐसे ही बयानबाजी करते आ रहे हैं उन्होंने कहा कि ऐसी बयानबाजी को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने जोशी के इस्तीफे की मांग की साथ ही कहा कि अगर वह माफी नहीं मांगेंगे तो उनके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, देवेंद्र परिहार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, कवि जोशी, गोकुल परिहार,भीम कुमार,हरीश परिहार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp