logo

कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार व असम के सीएम का पुतला

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में कांग्रेस ने भाजपा का पुतला फूंका। कहा कि भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा उसे पचा नहीं पारही है। असम के लखीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रियों पर हमला किया। यह निंदनीय है। जिसे लोकतंत्र में माफ नहीं किया जा सकता है।
कांग्रेस के जिला महामंत्री संगठन कवि जोशी के नेतृत्व में कांग्रेसी एसबीआइ तिराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ भाजपा का पुतला फूंका। कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से विचलित भाजपा यात्रियों पर हमला करने लगी है। असम के लखीमपुर में भाजपा समर्थकों ने हमले के साथ ही पोस्टर, बैनर फाड़े हैं। वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया है। भाजपा का असील चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस की यह यात्रा रुकने वाली नहीं है। न्याय का हक मिलने तक यह अभियान जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को अपार सफलता मिल रही है। जिससे भाजपा तिलमिला गई है। कहा कि लोकतंत्र में बोलने का सभी को हक है। यात्रा निकालने का भी हक मिला है। उन्होंने कथित भाजपा कार्याकर्ताओं की कड़े शब्दों में निंदा की। इस मौके पर राजेंद्र टंगड़िया, गोपाल राम, लक्ष्मी धर्मशक्तू, सुनील पांडे, भीम कुमार, प्रकाश वाछमी, कुंदन गिरी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp