logo

कांग्रेस ने नैनीताल पुलिस पर लगाया लोकतंत्र विरोधी रवैये का आरोप, एसएसपी का पुतला दहन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर,
कांग्रेस ने नैनीताल के एसएसपी समेत पुलिस प्रशासन पर सरकार के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया है। नाराज कार्यकर्ताओं ने नैनीताल के एसएसपी का पुतला दहन किया। पुलिस से अपनी कार्यशैली में सुधार लाने को कहा। यदि पुलिस सरकार के इशारों पर काम करेगी तो उनसे लोगों का विश्वास उठ जाएगा।
किशन गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गत दिनों हल्द्वानी में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे का कार्यक्रम था। कार्यकम में शामिल होने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता व शीर्ष नेता पहुंचे थे। लेकिन नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी के अलावा अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। उन्होंने रैली में जा रहे वाहनों को रोका। साथ ही उनके शीर्ष नेताओं के साथ अभद्रता की। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। पुलिस सरकार के इशारे में काम कर रही है। जो लोकतंत्र के खिलाफ है। नाराज कार्यकर्ताओं ने नैनीताल के एसएसपी का पुतला दहन किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, बालकृष्ण, राजेंद्र टंगड़िया, मुन्ना पांडेय, लक्ष्मी धर्मशक्तू, दिनेश पांडे, नरेंद्र कोरंगा, प्रवीण सिंह, बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुरानी पेंशन की मांग को लेकर बागेश्वर में कर्मचारियों का पेंशन उपवास, NPS-UPS-TET के खिलाफ उठी आवाज
Ad
Share on whatsapp