बागेश्वर ( कपकोट) : संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संकुल सूपी विकासखंड कपकोट में आयोजित की गई । जिसमें संकुल सूपी के 16 विद्यालयों से छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया । संकुल सूपी में खेलकूद का शुभारंभ उप शिक्षा अधिकारी महोदय कपकोट श्रीमान अजीत सिंह द्वारा किया गया और खेलकूद के महत्व को बताया इस बीच उप शिक्षा अधिकारी महोदय कपकोट श्रीमान अजीत सिंह जी द्वारा संकुल सूपी विकासखंड कपकोट के सभी अध्यापकों का मनोबल बढ़ाया गया । इस सुअवसर पर nprc समन्वयक सूपी श्रीमान चंचल सिंह भीमा जी ने भी बच्चों को शिक्षा के साथ खेल के महत्व प्रकाशित किया । इस सुअवसर पर BRC से देवेंद्र कोरंगा जी भी सम्मिलित हुए और बच्चों में उत्साह बढ़ाया। इस सुअवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं संकुल सूपी विकासखंड के शिक्षकों द्वारा कराई गई जिसमें वरिष्ठ शिक्षक संदीप कुमार और रवि धपोला ,केदार सिंह ,जगदीश सिंह, आशू मेम आदि के द्वारा बच्चों को बड़े हर्षोल्लास के साथ प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई और रवि धपोला ,संदीप कुमार ,केदार सिंह जी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया । और अंत में बंदे मातरम् गीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।








