logo

ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अंतर्गत जिला ताइक्वांडो खेल संघ बागेश्वर के तत्वाधान मे कलर बेल्ट का हुआ आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : ताइक्वांडो अकादमी दयागण बागेश्वर में रविवार 04 जनवरी को किया गया, प्री और फाइनल टेस्ट मैच में 325 से अधिक खिलाडियों ने किया प्रतिभाग, इस सफल और खेल आयोजन में खिलाडियों ने बहुत उत्साह और रूचि से प्रतिभाग किया, जहां एक ओर पूमसे की बहुत सारी गतिविधियों में टेस्ट का आयोजन हुआ, दुसरी और लचीलापन, सहनशीलता, गति, मानसिक मजबूती की परख इस टेस्ट में की गई, 6 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के 325 प्रतिभागी एक माह से इसकी तैयारी कर रहे थे, दो चरणों में इसका आयोजन और समापन किया गया, 6 एक्सपर्ट की देखरेख मैं तैयारी और टेस्ट का आयोजन हुआ, जिला ताइक्वांडो खेल संघ बागेश्वर लगातार प्रतियोगिताओं और टेस्ट के माध्यम से नगर और जनपद में अनुशासन और मेहनत के साथ कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य भविष्य के लिए खिलाडियों को तैयार करना है, खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय मंच के लिए तैयार किए जा रहे हैं, गौरतलब है कि द्रोणाचार्य अवार्डी श्री कमलेश तिवारी निशुल्क इन कार्यक्रमों से जुड़कर अपने अनुभव का लाभ खिलाड़ियों को दे रहे हैं। इस अवसर पर एन आई एस कोच किरण नेगी, जिला संघ के सचिव दरवान सिंह परिहार, अनिल कार्की, गोकुल खेतवाल ,जगदीश जोशी, विवेक नेगी, हेमंत , प्रदीप मेहता, बालम बिष्ट उपस्थित रहे, सभी जनप्रतिनिधियों ने खिलाडियों को शुभकामनाएँ दी हैं,

Share on whatsapp