logo

सीएम धामी ने बजट को बताया ऐतिहासिक

खबर शेयर करें -

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2024 पेश किया. इस बजट को जहां एक ओर सत्ताधारी पार्टी ऐतिहासिक और समावेशी बजट करार दे रही है तो वहीं, विपक्षी दल इस गठबंधन बचाओ बजट बता रही है. सदन में बजट पेश होने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे एक ऐतिहासिक, दूरदर्शी, समावेशी और सर्वग्राही बजट बताया है. उन्होंने कहा कि अगले 5 सालों के अंदर किस तरह से कम होने वाले हैं? किस तरह से विकास की योजनाएं संचालित होंगी, ये बजट उसका एक स्वरूप है.

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो विकसित भारत का संकल्प है, उसको सिद्ध करने में यह बजट मददगार साबित होगा. मोदी सरकार का यह लोक कल्याणकारी बजट है. ये आम बजट देश के हर नागरिक को राहत देने वाला बजट है. इस बजट में देश के युवा, गरीब, श्रमिक और महिलाओं समेत सभी वर्गों का विशेष रूप से चिंता करते हुए समावेश किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  भटखोला प्रधानाचार्य हत्याकांड: आरोपी नवल किशोर की जमानत याचिका खारिज

सभी को आगे बढ़ाने के लिए इसमें नियोजन किया गया है. साथ ही कहा कि जनता ने एनडीए सरकार को लगातार तीसरी बार देश में सेवा करने का अवसर इसलिए दिया है. क्योंकि, एनडीए सरकार संवेदनशील और विकास के दृष्टि से काम करने के साथ ही आम आदमी के जीवन में खुशहाली लाने का काम पिछले 10 सालों से कर रही है.

उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में देश हर दृष्टि से मजबूत हुआ है. जिसके तहत, लोक कल्याणकारी योजनाएं, विदेश नीति, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्य समेत सभी के उत्थान को लेकर काम किए गए हैं. ऐसे में इस आम बजट में 9 मुख्य प्राथमिकताएं हैं. जिसमें सभी सेक्टरों को शामिल करते हुए समग्र विकास को केंद्र बिंदु में रखा गया है.

यह भी पढ़ें 👉  भक्ति सरिता गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता में गायत्री विद्या मंदिर ने मारी बाजी

सीएम धामी ने कहा कि इस आम बजट में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को विस्तार दिया गया है. अभी तक यह योजना तीन चरणों में काम कर रही थी. अब चौथे चरण को भी लाया जाएगा. जिसका बड़ा फायदा विशेष रूप से उत्तराखंड जैसे हिमालय राज्यों को मिलेगा. इसके अलावा इस आम बजट में दैवीय आपदा से होने वाले नुकसान के लिए विशेष पैकेज देने की घोषणा की गई है और खासकर इसमें उत्तराखंड राज्य का जिक्र किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  बदियाकोट का मां नन्दा भगवती मंदिर, आस्था, पौराणिक मान्यताओं और दानपुर की सांस्कृतिक विरासत का अनमोल धरोहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा मानकों के अनुसार भारत सरकार लगातार उत्तराखंड राज्य को सहायता करती रही है, लेकिन इस बार बजट भाषण में ही दैवीय आपदा से होने वाले नुकसान के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की गई है. लिहाजा, उत्तराखंड राज्य को नुकसान की क्षतिपूर्ति में काफी सहायता मिलेगी.

आम बजट पर विपक्ष की ओर से लगातार उठाए जा रहे सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि जिनके मन में निराशा होगी, उनका हर जगह निराशा ही दिखेगी. भारत आज दुनिया को दिशा देने वाला देश बन रहा है. पूरी दुनिया भारत देश का मान सम्मान कर रही है, लेकिन कांग्रेस को निराश दिखाई दे रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp