logo

राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बागेश्वर के बाल वैज्ञानिकों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एससीईआरटी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बागेश्वर के बाल वैज्ञानिकों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। आठ से दस नवंबर तक देहरादून में आयोजित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2024 में बागेश्वर के बाल वैज्ञानिकों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। जूनियर वर्ग की प्रदर्शनी प्रतियोगिता में रा•उमावि• करलापालड़ी के सार्थक बिष्ट ने खाद्य, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता उपविषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट-बागेश्वर मुख्य मार्ग पर मलबे का खतरा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने BRO पर उठाए सवाल

रा•उमावि• अनर्सा की ज्योति मेहता ने कचरा प्रबंधन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में इं•का• असों की भाविका जोशी ने परिवहन एवं संचार में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रा•इंका अमस्यारी के दीक्षित तिवारी परिवहन एवं संचार में तृतीय, • इं•का• सिरकोट के पीयूष भट्ट ने संसाधन प्रबंधन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। रा•उमावि• उतरौड़ा के कृष्णा ने कचरा प्रबंधन में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने जिले का नाम रोशन किया। सभी ने अपने मार्गदर्शक शिक्षक एवं विद्यालय को धन्यवाद किया। छात्र छात्राओं की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिलाअधिकारी बागेश्वर आशीष भटगांई, मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह सोन, जनपद विज्ञान समन्वयक दीप चंद्र जोशी ,रुचि गोस्वामी, रवि मिश्रा, ममता पुरोहित, मोहन चंद्र साह , कैलाश अंडोला आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Share on whatsapp