logo

नगर व्यापार मंडल के तत्वाधान में पहली बार होगा चंडिका महोत्सव

खबर शेयर करें -

बागेश्वर नगर व्यापार संघ की ओर से नगर के चंडिका मंदिर में चैत्र नवरात्र पर 28 और 29 मार्च को पहली बार दो दिनी चंडिका महोत्सव आयोजित किया जा रहा है । इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकारों के साथ जिले के युवा कलाकार और विद्यार्थी भी प्रस्तुति देंगे।

व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने पत्रकारों को बताया कि 28 मार्च को दोपहर दो बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। वहां मेहंदी प्रतियोगिता होगी। महिला समूह भजन सुनाएंगे। मां की लीलाओं पर आधारित नाटक का मंचन भी किया जाएगा। शाम सात बजे से स्थानीय कलाकार भजन संध्या करेंगे। रात नौ बजे से स्टार नाइट में लोकगायक दर्शन फर्स्वाण भजन और गीत गाएंगे। नगर के विद्यार्थी 29 मार्च की सुबह नौ बजे से नृत्य और गायन प्रस्तुत करेंगे। दोपहर बाद एक बजे से स्टार कलाकार माया उपाध्याय का कार्यक्रम होगा। शाम पांच बजे महोत्सव का समापन होगा। वहां व्यापार मंडल उपाध्यक्ष हेम चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष जगदीश कार्की, जयदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp