logo

नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 37 वाहनों के चालान, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के लाइसेंस होंगे रद्द

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। आगामी होली पर्व और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बागेश्वर पुलिस और परिवहन विभाग (ARTO) ने संयुक्त मोर्चा खोल दिया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा (IPS) के कड़े निर्देशों के बाद जिले के मुख्य मार्गों और विशेषकर गरुड़ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। दो दिनों तक चली इस संयुक्त कार्यवाही में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 37 वाहनों के चालान काटकर सख्त संदेश दिया गया है।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) और पुलिस उपाधीक्षक (CO) अजय शाह के नेतृत्व में चली इस कार्यवाही ने हुड़दंगियों और लापरवाह चालकों में हड़कंप मचा दिया।अभियान की मुख्य झलकियां:सघन चेकिंग: यात्री बसों, टैक्सियों और निजी वाहनों के पंजीकरण, बीमा, फिटनेस और चालक के लाइसेंस की मौके पर गहनता से जांच की गई।शराब पीकर ड्राइविंग पर जीरो टॉलरेंस: नशे की हालत में वाहन चलाने वालों को चिह्नित कर उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की गई है।ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग: क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ एम.वी. एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की गई।वर्जित साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न: मॉडिफाई किए गए साइलेंसर और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले प्रेशर हॉर्न वाले वाहनों को भी नहीं बख्शा गया।संदिग्धों पर नजर: बाहरी राज्यों और जनपदों से आने वाले संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की भी तलाशी ली गई।चालान का पूरा ब्योरा (कुल 37 चालान):अभियान के दौरान नियमों को ताक पर रखने वालों पर विभाग का डंडा चला। चालानों का विवरण इस प्रकार है:ओवर स्पीडिंग (Over Speeding): 16बिना हेलमेट (W/o Helmet): 05ओवरलोडिंग (यात्री व माल वाहन): 03बिना लाइसेंस (W/o DL): 02शराब पीकर वाहन चलाना (Drink & Drive): 01अल्टरेशन/मॉडिफिकेशन: 01बिना टैक्स/PUCC: 02अन्य अपराध: 07कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों का सम्मानचेकिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों को उनकी मुस्तैदी के लिए ARTO बागेश्वर द्वारा पुरस्कृत किया गया। एआरटीओ ने चालकों से ‘रोड सेफ्टी चैंपियन’ बनने की अपील की। वहीं, सीओ अजय शाह ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि होली के उत्साह के नाम पर सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ पुल पर 20 जुलाई तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद, चौंसली लिंक रोड पर गिरने की कगार पर बिजली का पोल बना खतरा
Ad
Share on whatsapp