logo

बागेश्वर में CBSE रिजल्ट शानदार, सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ के रक्षित पंत बने जिला टॉपर

खबर शेयर करें -

सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ के छात्र ने 98.2% अंक हासिल कर मारी बाजी, कई विद्यालयों का प्रदर्शन उत्कृष्ट

बागेश्वर। CBSE बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जिले भर में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल, गरुड़ के छात्र रक्षित पंत ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, बागेश्वर में वैदेही हरड़िया ने 97.6%, कृष्णा पंत ने 96.8% और आकांक्षी पांडेय ने 93.2% अंक प्राप्त किए। महर्षि विद्या मंदिर, बिलौना के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। सूर्य प्रकाश और आरव कंबोज ने 97.6% अंक प्राप्त किए, जबकि अक्षय नगरकोटी, तनिष्क लोहुमी और तारा सिंह गढ़िया ने 97% अंक हासिल किए।
जिम कार्बेट इंटरनेशनल स्कूल में दिव्यांश टम्टा ने 95.6%, गुंजन रावल ने 94.4% और आदित्य लोबियाल ने 93.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। आनंदी एकेडमी के हार्दिक तिवारी (94.4%), चेतना (93.4%) और भूमिका (90.8%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल, गरुड़ में जिला टॉपर रक्षित पंत के अलावा नियति अगरकोटी (96.6%) और यश मिश्रा (96.4%) ने भी बेहतरीन अंक प्राप्त किए।
केंद्रीय विद्यालय, कौसानी में प्रशांत बिष्ट ने 93.08%, संस्कृति भारद्वाज ने 92.6% और राहुल बिष्ट ने 90.4% अंक हासिल किए। वहीं कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, गरुड़ में यशिका पंत ने 97.2% और अमन खोलिया ने 96.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम जिले के लिए अत्यंत उत्साहजनक रहा है। विद्यालयों के प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या पर शिक्षकों ने किया मंथन

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp