logo

टुकटुक वाहनों की अवैध पार्किंग से व्यापार प्रभावित, व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी से की मुलाकात

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। काण्डा रोड क्षेत्र में टुकटुक वाहनों की अनियमित पार्किंग और अवैध रूप से सवारी भरने की समस्या को लेकर व्यापार मंडल बागेश्वर के पदाधिकारियों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी से मुलाकात की। व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज जोशी और सचिव देवेंद्र अधिकारी ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि टुकटुक चालक दुकानों के ठीक सामने वाहन खड़ा करके सवारियों को भरते हैं, जिससे व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की हुई नियुक्ति

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि दुकानों के आगे टुकटुक वाहनों की लगातार खड़ी रहने से ग्राहकों का आना-जाना बाधित होता है तथा बाजार क्षेत्र में अव्यवस्था फैलती है। उन्होंने बताया कि इस कारण व्यापारियों को बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ रहा है और नियमित व्यापार बेहद प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रसव के दौरान नवजात की मौत, महिला की बमुश्किल बची जान बच्चेदानी फटने से बिगड़ी स्थिति, चिकित्सकों ने तत्काल उपचार कर बचाई महिला की जान

ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि टुकटुक वाहनों को सवारी भरने के लिए अन्य उपयुक्त स्थान निर्धारित किया जाए, ताकि बाजार में सुगमता बनी रहे और व्यापार गतिविधियां बिना व्यवधान संचालित हो सकें। उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Share on whatsapp