logo

छानी गांव में भाई ने भाई पर किया जानलेवा हमला, आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

बागेश्वर,
जिले के छानी गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार छानी निवासी हिमांशु नेगी ने झिरौली पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि उसके बड़े भाई दीपक नेगी ने किसी बात को लेकर विवाद के दौरान उस पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी दीपक नेगी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। सीओ मनीष शर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है, जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस घटना के पीछे के कारणों की भी जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला आपसी पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

Share on whatsapp