logo

ब्रेकिंग: RRR फिल्म के गीत नाटू नाटू और डॉक्यूमेंट्री ‘द एलीफेंट व्हिस्परर’ ने जीता ऑस्कर अवॉर्ड

खबर शेयर करें -

आज मनोरंजन जगत के लिए बेहद खास और भारत के लिए दोहरी खुशी वाला रहा है। ऑस्कर अवार्ड के ओरिजनल सांग कैटेगिरी में शामिल आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर अवार्ड जीत लिया है। साथ ही डॉक्यूमेंट्री ‘द एलीफेंट व्हिस्परर’ ने भी ऑस्कर अवॉर्ड जीता है।

एसएस राजामौली की फिल्म आरआआर ने ऑस्कर पुरस्कार जीत भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया है. इस फिल्म के ‘नाटू नाटू’ गाना इस साल के ऑस्कर में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेटेड था. जिस पर जीत हासिल की है. इस हिट डांस नंबर का संगीत एमएम कीरावनी ने दिया है. जबकि इसके लिरिक्स चंद्रबोस ने लिखे हैं. बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की लिस्ट में ‘नाटू नाटू’ गाने के साथ फिल्म को ‘‘टेल इट लाइक अ वुमन” से ‘अपलॉज’, ‘टॉप गन: मेवरिक’ से ‘होल्ड माई हैंड’, ‘‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर” से ‘‘लिफ्ट मी अप” और ‘‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स” से ‘‘दिस इज ए लाइफ’ के साथ नॉमिनेशन मिला था. 

यह भी पढ़ें 👉  दिलेश्वर धाम मंदिर में चोरी, दोपहर के समय दिया वारदात को अंजाम

आपको बता दें कि ‘नाटू नाटू’ गाने को राहुल सिपलीगंज और काल भैरवा ने मिलकर गाया है. इस गाने का लिरिकल वर्जन 10 नवंबर, 2021 को रिलीज किया गया था. हालांकि, कम्प्लीट वीडियो सॉन्ग 11 अप्रैल, 2022 को रिलीज हुआ था. इसी गाने के तमिल वर्जन को ‘नाटू कोथू’, कन्नड़ में ‘हल्ली नाटू’, मलयालम में ‘करिनथोल’ और हिंदी वर्जन में ‘नाचो नाचो’ के नाम से रिलीज किया गया. गाने के वीडियो में फिल्म के लीड एक्टर्स रामचरण तेजा और जूनियर एनटीआर ने डांस किया है. गाने की कोरियाग्राफी प्रेम रक्षित ने की है. 

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट-बागेश्वर मुख्य मार्ग पर मलबे का खतरा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने BRO पर उठाए सवाल

वहीं प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री ‘द एलीफेंट व्हिस्परर’ को ऑस्कर अवॉर्ड मिल गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp