logo

ब्रेकिंग : बागेश्वर ने एनएसयूआई के सागर जोशी ने अध्यक्ष पद पर की जीत हासिल,निर्दलीय हर्षवर्धन पांडेय बने उपाध्यक्ष

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के सागर जोशी अध्यक्ष चुने गए हैं। सागर को 423 मत मिले। दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी पंकज कुमार को 343 और तीसरे नंबर पर रहे अभाविप के हरेंद्र दानू को 317 वोट मिले। सात वोट नोटा को पड़े, जबकि 15 मत निरस्त हुए।
परिसर में चुनाव के लिए पंजीकृत 2102 के सापेक्ष 1105 छात्र-छात्राओं ने मतदान में भागीदारी की। उपाध्यक्ष पर सीधे मुकाबले में हर्षवर्धन पांडेय ने जीत हासिल की। उन्हें 617 मत पड़े। दूसरे नंबर पर रहे संस्कार भारती को मात्र 283 मत मिले। 150 मत निरस्त हुए। 25 वोट नोटा को मिले। सचिव पद पर ललित कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर दिव्या दानू और कोषाध्यक्ष पद पर मनीष चौबे समेत अन्य सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए थे।

Share on whatsapp