logo

अटल स्मृति वर्ष के तहत भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला आयोजित, कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी को अटल स्मृति वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यालय बागेश्वर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी 25 से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भोर्याल रहे। उन्होंने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा भी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन सुशासन, राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों का आदर्श उदाहरण है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  पालड़ीछीना-जैनकरास-कंगाड़छीना मोटर मार्ग की मांग को लेकर आंदोलन तेज,भूतपूर्व सैनिक संगठन ने दिया समर्थन

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभा गढ़िया ने कहा कि अटल स्मृति वर्ष के आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को अटल जी के विचारों, आदर्शों और देश के लिए उनके योगदान से परिचित कराना है। इसके लिए जिले भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  क्वैराली के बहुउद्देशीय शिविर में 46 शिकायतों का निस्तारण, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, बागेश्वर विधायक पार्वती दास, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बसन्ती देव, दीपा आर्या, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, संजय परिहार, मनोहर राम, मथुरा प्रसाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदर्श कथायत सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान अटल स्मृति वर्ष के कार्यक्रमों को प्रभावी और व्यापक रूप से सफल बनाने पर जोर दिया गया तथा सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।

Share on whatsapp