बागेश्वर : जिला कांग्रेस कमेटी बागेश्वर की एक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने की। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वप्रथम विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने तथा जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया गया। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के गठन एवं विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक ब्लॉक एवं फ्रंटल संगठनों के सक्रिय व योग्य कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी, जिससे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल सके। जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने बताया कि बैठक में प्रशिक्षण शिविर एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन पर भी सहमति बनी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं कार्यक्रमों की स्पष्ट जानकारी दी जाएगी। आगामी 2026 में प्रस्तावित कार्यक्रमों एवं जनआंदोलनों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वही पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने बताया की कांग्रेस पार्टी लगातार जनता की समस्याओं को उजागर कर रही है जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल बेहाल है। जिस पर कांग्रेस पार्टी 21 दिसंबर से आंदोलन करेगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि भाजपा बिहार चुनाव को लेकर उत्तराखंड में भी ऐसा ही कुछ करना चाहती है। SIR का उत्तराखंड में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कांग्रेस इसके लिए BLA 1 और BLA 2 का गठन कर लिया है। जिला कांग्रेस इकाई की यहां आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। पार्टी ने विधानसभावार प्रभारी नियुक्त किए। बागेश्वर की जिम्मेदारी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट व कपकेाट की विनोद पाठक को दी है। कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते लोगों का इनसे मोह भंग हो गया है। अब लोगों को कांग्रेस से उम्मीद जगने लगी है। बागेवश्वर विधानसभा के लिए गोबिंद बिष्ट के साथ गोविंद कोरंगा को भी प्रभारी बनाया गया है, जबकि कपकोट के लिए विनोद पाठक के साथ लिलित बिष्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में जिला कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। जिसमें प्रत्येक ब्लॉक के सक्रिय जेष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को स्थान देने का सुझाव दिया गया। दोनों विधानसभा के प्रत्येक बूथ से बीएलए की प्रगति पर चर्चा की गई। आने वाले मकर संक्रांति पर सरयू बगड़ में राजनैतिक पंडालों को लेकर भी चर्चा हुई। 21 व 22 को जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आंदोलन की रूपरेखा भी तय की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने की। इस मौके पर सुनील भंडारी, सुनील भंडारी, मनोज साह, नरेंद्र कार्की, कुंदन गिरी, दिनेश कुमार, चामू सिंह देवली, भुवन भैसोड़ा आदि मौजूद रहे।








