logo

तनामुक्त होकर दें बोर्ड परीक्षाएं: आशीष

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे तनाव मुक्त होकर बोर्ड परीक्षा दें। इसके बाद कड़ी मेहनत और अनुशासन से जीवन का लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि करूणा, दृढ़ता व सरलता, धैर्य तथा निष्ठा से कार्य किया जाय तो सफलता कदम चूमती है। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज के बोर्ड परीक्षार्थियों के विदाई समारोह में बोलते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद वे कड़ी मेहनत व लक्ष्य के साथ उज्ज्वल भविष्य की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय को रटने के बजाए उसकी विषय वस्तु को समझें तथा अपने हुनर के अनुसार भविष्य का मार्ग तय करें। प्रबंधक कुंदन परिहार व प्रधानाचार्य एएस तोपाल ने विद्यालय की प्रगति आख्या पेश करते हुए कहा कि उनका प्रयास बच्चों का सर्वांगीण विकास है। कहा कि भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए परिश्रम करने व देश सेवा के लिए कार्य करने को कहा। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उत्तम सिंह टाकुली, आशीष धपोला, संजय परिहार, राजेंद्र डयाराकोटी समेत शिक्षक व छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कांडा-रावतसेरा-बासपटान सड़क बदहाल, आंदोलन की चेतावनी खस्ताहाल सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, जगह-जगह गड्ढे और टूटी सुरक्षा दीवारें
Ad
Share on whatsapp