logo

बागेश्वर में भाजपा का सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ,प्रदेश मंत्री ने प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने के दिए निर्देश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने कहा कि दो सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई। राज्यों के मुख्यमंत्री को प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में सदस्यता दी गई। राज्य में संगठन की दृष्टि से 19 जिलों के सभी वरिष्ठों को जिम्मेदारी दी गई है। जिसका निर्वहन करना है। भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से अधिकाधिक लोगों को जोड़ना है।
भाजपा कार्यालय मंडलसेरा में पत्रकार वार्ता करते हुए नैनवाल ने कहा कि प्रदेश मंत्री ने जिला अध्यक्ष तथा कुछ वरिष्ठों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। सभी मंडल स्तर पर जिम्मेदारी सौंप दी है। प्रत्येक बूथ में भाजपा के कम से कम 200 सदस्य बनाए जाएंगे। अधिक कितने भी हो सकते हैं। यह अभियान चार सितंबर से एक नवंबर तक जारी रहेगा। इसके बाद सक्रिय सदस्य बनेंगे। पार्टी को जो कार्यकर्ता 100 सदस्य बनाएगा वह सक्रिय सदस्य बन सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम को लेकर कार्यशाला,ग्राम प्रधानों ने बताईं समस्याएं

जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह भाजपा को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। इस दौरान जिला संयोजक सुरेश कांडपाल, डा. राजेंद्र सिंह परिहार, जिपंअ बसंती देव, सुरेश खेतवाल, घनश्याम जोशी, दयाल कांडपाल, गौरव दास, नवीन परिहार, जीवंती कांडपाल, उमा बिष्ट आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सैम मंदिर वार्ड में भारी बारिश से रास्ते की दीवार टूटी, सभासद विजय मटियानी ने खुद हटवाया मलबा
Ad Ad
Share on whatsapp