logo

संपर्क से समर्थन अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने वरिष्ठ और विशिष्ठ परिवारों से संपर्क।

खबर शेयर करें -

केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर आज बागेश्वर नगर में संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर के वरिष्ठ और विशिष्ट व्यक्तियों / परिवार से संपर्क किया। इस दौरान गौरा देवी सम्मान से सम्मानित वृक्षपुरुष किशन सिंह मलडा व प्रतिष्ठित व्यवसायी नरेंद्र खेतवाल से भाजपा कार्यकर्ताओ ने संपर्क किया।

संपर्क के दौरान प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी पुस्कर काला, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा दीपा आर्या, वरिष्ठ नेता चमोली प्रभारी कुंदन परिहार, युवा नेता गोरव दास, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा राजेन्द परिहार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीमा धपोला, जिला महामंत्री संजय परिहार, जिला मंत्री रवि करायत, नगर मंडल अध्यक्ष रमेश तिवाड़ी, प्रकाश साह मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp