logo

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बागनाथ मंदिर मे पूजा अर्चना कर नुमाइखेत मैदान मे जनसभा को किया सम्बोधित।

खबर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड का विकास केवल भाजपा कर सकती है। भाजपा ने जो कहा है, किया है, जो कहेंगे वो करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित और समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति की चिंता करने वाली पार्टी है। बागेश्वर में नुमाईश मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बागेश्वर की वीर भूमि से ही कुली बेगार प्रथा के खिलाफ जो लहर चली उसी से हम आज आजाद हैं।

वीओ— अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत बागेश्वर पहुचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सबसे पहले बाबा बागनाथ मंदिर मे पूजा अर्चना की। उसके बाद नुमाइखेत मैदान मे जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि बागेश्वर एक ऐतिहासिक स्थल है। यहां उन्हें बाबा बागनाथ मंदिर के साथ ही सरयू—गोमती के संगम का दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक ऐसी भूमि है जहां के लोग देश की रक्षा के लिए सबसे आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए जो काम हुआ है वह भारतीय जनता पार्टी ने किया है। और जो आगे करेगी वह भी भारतीय जनता पार्टी ही करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसी को बांटने के वजाय सबको एक सूत्र मे पिरोने का काम करती है। उन्होंने कहा कि हम विकास की राजनीति करते हैं जबकि और पार्टियां परिवाद की राजनीति करती हैं। कांग्रेस पार्टी भी आज राष्ट्रीय पार्टी नही बल्कि भाई—बहन की पार्टी हो गयी है। नड्डा ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार जो कहती है, वो करती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जब जीरो बैलेंस पर जनधन के खाते खुलवाए तो कांग्रेस ने कहा कि खाते खुलवाने से क्या होगा। यही खाते कोरोना काल में 20 करोड़ लाभार्थियों को 500-500 रुपए भेजने में सहायक बने। इसी तरह स्वच्छ भारत अभियान, घर-घर शौचालय, चारधाम सड़क और रेल परियोजना, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की गई। उत्तराखंड राज्य में धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने भी विकास को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अगला दशक उत्तराखंड का है।  उन्होंने जनता से बागेश्वर के विधायक प्रत्यासी चंदन राम दास व कपकोट के सुरेश गड़िया को वोट देने की अपील की। वहीं कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लोकमण पाठक ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां जनता को साथ लेकर जनता का विकास करने वाली हैं। जबकि भाजपा कहती कुछ और है करती कुछ और है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp