logo

बाइक सवार कावड़ियो पर गिरा मलबा,एक की मौत एक घायल

खबर शेयर करें -

राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां बाइक सवार कांवड़ियों के ऊपर पहाड़ी से भारी मलबा गिर गया। हादसे में एक कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा कांवड़ियां खाई में गिरने से घायल हो गया। जिसके इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार कांवड़िए गंगोत्री से केदारनाथ जा रहे थे।

प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश से कई मार्गों पर पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं. जो हादसा का सबब बन रही है. वहीं मसूरी टिहरी बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए बाइक नंबर-UP15-PB-9336 पर मलबा गिरने से कांवड़ियां मुकुल (21) पुत्र सुनील, ग्राम व थाना कंकरखेड़ा मेरठ उत्तर प्रदेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार सनी (30) पुत्र धर्मवीर, ग्राम व थाना कंकरखेड़ा मेरठ उत्तर प्रदेश खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि बाइक सवार कांवड़िए गंगोत्री से केदारनाथ जा रहे थे. घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में तथाकथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच और सिक्किम के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की है।

Share on whatsapp