logo

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बने बलवंत टंगड़िया

खबर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता बलवंत टंगड़िया को युवा मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। उनके प्रदेश प्रवक्ता बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओ ने शुभकामनाए दी।

प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा शशांक रावत ने बलवंत टंगड़िया को युवा मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया की बलवंत को जब- जब जो भी जिमेदारी दी गई है उसे वह बेहतरीन ढंग से निभाते है। वो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के लेकर युवा मोर्चा तक हमेसा हर जिम्मेदारी पूर्ण मनोयोग ने निभाते आए है। बलवंत 2011 में विद्यार्थी परिषद में सह संयोजक, 2013 में संयोजक व वर्तमान में युवा मोर्चा के चिकित्सा प्रकोष्ठ में प्रदेश संयोजक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है। उनके पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

वही युवा मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने पर बलवंत टंगड़िया ने बताया की वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,संगठन महामंत्री अजय कुमार,प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, खिलेंद्र चौधरी व आदित्य कोठारी,प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा शशांक रावत,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा बलवंत सिंह भौर्याल,केबिनेट मंत्री चंदन राम दास, विधायक सुरेश गड़िया का आभार जताया।

वही उनके प्रदेश प्रवक्ता बनने पर भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्सवाण,पूर्व जिला अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा मनोज ओली,चमोली प्रभारी कुंदन परिहार,जिला महामंत्री संजय परिहार,प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा डॉ राजेंद्र परिहार, गौरव दास,आदर्श कठायत, दीपक आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp