logo

बाल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

खबर शेयर करें -

बागेश्वर के मंडलसेरा क्षेत्र स्थित बाल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्वती दास तथा विशिष्ट अतिथि पर्यावरण प्रेमी किशन सिंह मलड़ा मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, लोकनृत्य और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और नन्हे विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने अभिभावकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि पार्वती दास ने शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर बल देते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी। किशन सिंह मलड़ा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण का आह्वान किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. राजेंद्र परिहार और प्रधानाध्यापिका श्रीमती मोहनी बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत कर वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा नए सत्र के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। समारोह के अंत में शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  19 दिन बाद भी नहीं बन पाया वैकल्पिक मार्ग, ग्रामीणों में भारी नाराजगी,भैंसखाल में कल्मट टूटने से सीमांत क्षेत्र का संपर्क बाधित, खाद्यान्न और गैस संकट गहराया
Ad
Share on whatsapp