logo

बैजनाथ पुलिस ने लूट का किया खुलासा, 24 घंटे में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। गरुड़ क्षेत्र में हुई लूट की घटना का बैजनाथ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई धनराशि भी बरामद कर ली है।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चन्द्रशेखर घोडके (आईपीएस) के निर्देशन में वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली बैजनाथ में एफआईआर संख्या 03/2026 के तहत धारा 309(6), 351(2), 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कोतवाली बैजनाथ पुलिस टीम ने सुरागरसी, पतारसी और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे से संबंधित दो आरोपियों को लूटी गई राशि के साथ गिरफ्तार किया। मामले में धारा 317(2) एवं 3(5) बीएनएस की भी वृद्धि की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
हर्षित लोहनी पुत्र स्व. अनिल लोहनी, निवासी ग्राम दर्शानी, थाना बैजनाथ, बागेश्वर।
मनीष सिंह मेहरा उर्फ थापू पुत्र नन्दन सिंह मेहरा, निवासी तैलीहाट, कोतवाली बैजनाथ, बागेश्वर।
आपराधिक इतिहास
एफआईआर 14/2025, कोतवाली बैजनाथ (मनीष मेहरा)
एफआईआर 01/2026, कोतवाली कौसानी (मनीष मेहरा)
एफआईआर 16/2025, कोतवाली बैजनाथ (हर्षित लोहनी)
माल बरामदगी
लूटी गई धनराशि ₹10,000 (दस हजार रुपये) बरामद।
गिरफ्तारी टीम
उप निरीक्षक विवेक भट्ट
उप निरीक्षक उमेश रजवार
कांस्टेबल घनश्याम सिंह रौतेला
कांस्टेबल नरेंद्र राणा
कांस्टेबल नरेंद्र ढोक्ती
कांस्टेबल नरेंद्र कुमार
पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Share on whatsapp