बागेश्वर। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए बागेश्वर पुलिस का ड्रंक एंड ड्राइव अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर बैजनाथ पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान शशांक वर्मा निवासी स्यालदे टीट, बैजनाथ को मोटरसाइकिल संख्या UK-04-K-9708 को शराब के नशे में खतरनाक तरीके से चलाते हुए पाया गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत सीज कर दिया।
बागेश्वर पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशे की हालत में वाहन न चलाएं। नशे में वाहन चलाना चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।








