logo

22वीं राष्ट्रीय माउंटेन बाइक चैंपियनशिप में बागेश्वर के युवा साइकिलिस्ट अनुनय जोशी को मिला कांस्य पदक

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: इंडियन साइकिल फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित 22वीं राष्ट्रीय माउंटेन बाइक चैंपियनशिप में बागेश्वर के युवा साइकिलिस्ट अनुनय जोशी ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों व जनप्रतिनिधियों में हर्ष है। प्रतियोगिता अरुणाचल प्रदेश के रोइंग शहर में 12 से 15 फरवरी तक चल रही है। यूथ ब्वायज वर्ग में देश के 18 राज्यों के 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले में तमिलनाडु के खिलाड़ियों ने स्वर्ण व रजत पदक जीते, जबकि अनुनय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। अनुनय ने बताया कि तीनों पदकों के बीच केवल कुछ सेकंड का अंतर रहा। अनुनय ने अपनी सफलता का श्रेय माता रश्मि जोशी, पिता हरीश जोशी व कोच भरत मेहता को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, एडीएम एनएस नबियाल, सीडीओ आरसी तिवारी, विधायक पार्वती दास, सुरेश गढ़िया, जिपंअ शोभा आर्या, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, भूपेश उपाध्याय आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Share on whatsapp