logo

बागेश्वर की बेटी प्रेमा रावत का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन,वर्ल्ड कप स्टैंड-बाय स्क्वॉड में मिली जगह,ऑस्ट्रेलिया दौरे के प्रदर्शन का मिला इनाम

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : उत्तराखंड के बागेश्वर ज़िले के सुमटी गांव की बेटी प्रेमा रावत ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनका चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप स्टैंड-बाय स्क्वॉड में हुआ है। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है। सुमटी जैसे छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचना प्रेमा की मेहनत और संघर्ष का नतीजा है। वे लंबे समय से भारतीय टीम के साथ सब स्टैंड-बाय खिलाड़ी के रूप में कई दौरों पर शामिल रही हैं। हाल ही में उनका चयन इंडिया-ए टीम में हुआ, जहाँ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्हें अब वर्ल्ड कप स्टैंड-बाय स्क्वॉड में जगह मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग बैरियर पर बड़ी कार्रवाई, वाहन के गुप्त केबिन से 270 टिन अवैध लीसा बरामद

प्रेमा की इस सफलता से उनके परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने मिठाइयाँ बाँटकर बेटी की उपलब्धि का जश्न मनाया। माता-पिता का कहना है कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद प्रेमा ने कभी हार नहीं मानी और खेल को पूरी निष्ठा से जिया। इस मौके पर क्रिकेट संघ उत्तराखंड के पूर्व सह सचिव सुरेश सोनियाल ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें प्रेमा की उपलब्धि पर बेहद खुशी हुई है। उन्होंने इस सफलता पर पूर्व सचिव महिमन वर्मा व सीएयू के अध्यक्ष दीपक मेहरा का आभार भी जताया। उनका कहना है कि प्रेमा जैसी प्रतिभाओं को अवसर देने में क्रिकेट संघ का योगदान सराहनीय है। प्रेमा रावत का यह चयन इस बात का सबूत है कि अगर मेहनत और जुनून हो तो पहाड़ की बेटियां भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेर सकती हैं। वे आज हजारों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किशोरी ने सरयू पुल से नदी में छलांग लगाने का किया प्रयास,स्कूटी सवार अशोक कुमार की सतर्कता से बची किशोरी की जान
Ad
Share on whatsapp