logo

बागेश्वर संघर्ष वाहिनी ने विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जनपद की विभिन्न जन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर संघर्ष वाहिनी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन तथा प्रशासनिक पुनर्गठन से जुड़े मुद्दे उठाए गए। संगठन के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बागेश्वर-कपकोट-तेजम मोटर मार्ग पर किमी पांच तथा छह व छह से आठ किमी के बीच कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के समीप यू-टाइप कवर ड्रेन निर्माण का प्रस्ताव आपदा न्यूनीकरण मद वर्ष 2025-26 में भेजा गया है। इसकी अनुमानित लागत 78.48 लाख रुपये है। संगठन ने मांग की कि इस प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्र में जलभराव तथा दुर्घटनाओं की समस्या से राहत मिल सके। इसके अलावा ज्ञापन में कांडा-कमस्यार क्षेत्र को अलग विकासखंड घोषित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। कहा गया कि इस संबंध में लंबे समय से आंदोलन चल रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। संघर्ष वाहिनी ने प्रशासन से जल्द आंदोलनकारियों से वार्ता कर जनहित में निर्णय लेने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों की पहचान के लिए घर-घर पहुंच रहे बीएलओ
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp