logo

बागेश्वर पुलिस ने शातिर ठग को किया गिरफ्तार, होटल व्यवसायी से ठगी और धमकी का आरोप

खबर शेयर करें -

40 हजार रुपये वसूले, 2.5 लाख की मांग, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज

बागेश्वर। कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने धोखाधड़ी और धमकी के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर होटल व्यवसायी को डराकर पैसे वसूलने और अवैध निर्माण का झांसा देकर ठगी करने का आरोप है।
पुलिस उपाधिक्षक अजय साह ने बताया कि 16 मार्च 2026 को एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें पीड़ित ने बताया कि आरोपी गोपाल चन्द्र बनवासी उर्फ गोपाल राम, निवासी रीठा कंधार द्वारा उसके होटल के निर्माण को अवैध बताकर कार्रवाई का भय दिखाया गया। इसी दौरान आरोपी ने 40 हजार रुपये वसूल लिए और 2.5 लाख रुपये की और मांग की। साथ ही लगातार मानसिक दबाव बनाकर परेशान किया जा रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। विवेचना के बाद अभियुक्त को धर्मपुर चौकी जसपुर 22 मार्च 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस उपाधिक्षक अजय साह आरोपी पहले भी कई मामलों में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि सामने आई है। गिरफ्तारी टीम में कोतवाली बागेश्वर के पुलिस कर्मियों की अहम भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विश्व जनसंख्या दिवस पर कौसानी में विधिक जागरूकता शिविर, स्वास्थ्य और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
Ad
Share on whatsapp