logo

बागेश्वर पुलिस ने 21 वर्षीय स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस आरे-द्यागड़ बाइपास रोड, नीलेश्वर तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान 21 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र जगदीश राम, निवासी घटबगड़ वार्ड को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 04.01 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपित को मौके से गिरफ्तार किया। धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया । बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत एक लाख 30 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपित पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट तथानकोतवाली रानीखेत में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने कहा कि आरोपित को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी कोतवाली वउनि खष्टी बिष्ट, हेकानि जय कुमार, कानि राजेन्द्र सिंह, नीरज वाणी शामिल थे।

Share on whatsapp